Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘छावा’ फिल्म को किया टैक्स फ्री
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘छावा’ फिल्म को किया टैक्स फ्री

    Anil SahuBy Anil SahuFebruary 27, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘छावा’ फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने बुधवार को राजिम कुंभ समापन समारोह के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के लोगों को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवाओं में देशभक्ति तथा वीरता की भावना पैदा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

    ‘छावा’ फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मुगलों और अन्य आक्रांताओं के खिलाफ अदम्य साहस और रणनीतिक कौशल के साथ संघर्ष किया और देश के लिए अपने बलिदान की अमर गाथा लिखी। मुख्यमंत्री साय ने इस फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने के कारण को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह फिल्म केवल एक ऐतिहासिक कहानी नहीं, बल्कि वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की गाथा है, जिसे हर व्यक्ति को देखना चाहिए।

    सीएम साय ने सोशल मीडिया पर भी इस निर्णय की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारी सरकार ने ‘छावा’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय प्रदेश की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है।”

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार समाज को प्रेरित करने वाली और सांस्कृतिक चेतना को संरक्षित करने वाली फिल्मों को बढ़ावा देती रहेगी। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि छत्तीसगढ़ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति फिल्मों का समर्थन करता रहेगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भारत के गौरवशाली अतीत से जुड़ी रहें।

    राजिम कुंभ के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल कुंभ का आयोजन बेहद सफल रहा और 54 एकड़ जमीन पर कुंभ का आयोजन हुआ, जिससे समारोह भव्य और उत्कृष्ट रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि हर साल राजिम कुंभ का भव्य आयोजन किया जाएगा, ताकि यह सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का महापर्व लगातार बना रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    February 28, 20251

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 20251

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 20251

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 20251

    पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी, 3 करोड़ की शराब के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…..

    February 27, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.