UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

अलका लांबा-सुप्रिया का ‘रायपुर वाले भाटो…’पर डांस:कांग्रेस की महिला नेताओं की जलेबी के लिए जंप; रायपुर में भूपेश निवास पर मनाया गया तीजा

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राष्ट्र्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और रागिनी नायक ने ने सोमवार को जमकर डांस किया। ‘रायपुर वाले भाटो’ गाने पर उनके साथ कांग्रेस की महिला सांसद, विधायक और कार्यकर्ता भी झूमते दिखाई दीं।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रायपुर निवास पर सोमवार को तीजा पोरा त्योहार पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी में शामिल होने और तीज मनाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय और स्थानीय महिला नेता बड़ी संख्या में पहुंची थीं।

महिलाओं के मनोरंजन के लिए अलग-अलग गेम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए रोचक खेल भी हुए। इसमें अलका लांबा और रागिनी नायक जलेबी खाने के लिए जंप करती नजर आईं। वहीं सुप्रिया श्रीनेत और पूर्व मंत्री अनिल भेड़िया आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने निकलीं।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला नेताओं के अलावा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, किरण मयी नायक, हेमा देशमुख समेत पार्टी की सभी महिला विधायक शामिल होने पहुंची थीं।

मंच पर बैठी कांग्रेस की महिला नेता और संबोधित करते हुए भूपेश बघेल।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा पर्व पोरा त्योहार है। सभी को शुभकामनाएं किसानों के लिए आज बड़ा दिन है। आज के दिन बैलों को अच्छी तरह से सजाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। तीन दिन बाद तीजा का त्योहार है।

तीजा मे शिवजी की पूजा अर्चना की जाती है। अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती है। जब हम सरकार में थे, तब तीज मिलन का कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में कराते थे।

कांग्रेस की महिला नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर मनाया तीज।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, अच्छी बात है परंपरा को आगे बढ़ना चाहिए। सभी तीज त्योहार के कार्यक्रम को मनाना चाहिए। पारंपरिक खेलों का आयोजन होना चाहिए। छत्तीसगढ़ी ओलिंपिक का भी आयोजन होना चाहिए।

आज सब मोबाइल टेलीविजन में व्यस्त हो जाते हैं। समूह में कार्यक्रम का मौका कम मिलता है। भारत की सामूहिकता की परंपरा नृत्य करना और तीज त्योहार मनाना है। मोबाइल के आने से एकांकी हो गया है।

छत्तीसगढ़ी ओलिंपिक की जगह बीजेपी की तरफ से छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना लाई जा रही है। इसे लेकर बघेल ने कहा कि, खेल आयोजन होना चाहिए। नाम में क्या रखा है। नाम चेंजर ही यह सरकार है। नाम चेंज ही बस कर रही है, काम तो वही है जो पहले हुआ करता था।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button