UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

कोयला लोड ट्रेलर 25 फीट नीचे खाई में गिरी:वाहन के केबिन में दबने से चालक की मौत, कोरबा के दीपका खदान का मामला

कोरबा के दीपका खदान में तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर वाहन 25 फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर वाहन के चालक का वाहन में ही दबने से मौत हो गई। घटना के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि चालक सुरेंद्र मरकाम (22 साल) ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 5765 में दीपका खदान के 17 नम्बर कोल स्टॉक से कोयला लोडकर टीआरएस के पास तेज रफ्तार से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दो तरफ दाया और बायां मोड था। गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी, जिसके चलते अनियंत्रित होकर सीधे खंभे से टकराते हुए सीधे 25 फीट नीचे खाई में जा गिरा।

चालक की केबिन में दबने से मौत

गाड़ी खाई में गिरने से वाहन का चालक केबिन में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरेंद्र मरकाम पाली कार्रपारा निवासी था। सुरेंद्र मरकाम निजी कंपनी में काम करता था। ट्रेलर वाहन डीबी पावर लिकेज कंपनी में कोयला परिवहन के काम लगा था और मृतक इसका चालक था।

ट्रेलर वाहन 25 फीट नीचे खाई में गिरी।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button