UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बंदर की गोली मारकर हत्या:छत पर उधम-कूद मचाने से परेशान युवक ने एयर गन से की फायरिंग; मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद वन विभाग ने मृत बंदर को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला कवर्धा थाने क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महेश सोनी राजानवागांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसकी घर की छत पर कई बंदर उधम मचा रहे थे। इसी से परेशान आरोपी ने घर में रखे एयर गन से बंदर पर फायर कर दिया। गोली सीधे एक बंदर के नाक में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

कबीरधाम जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बंदर की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद आसपास के लोगों ने गांव में बवाल मचा दिया। वहीं सूचना पर बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद फॉरेस्ट ऑफिस को घटना की सूचना दी।

आरोपी के पास से 3 एयर गन मिली, इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

कवर्धा वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि शनिवार (24 अगस्त) को बंदर को गोली मारने की सूचना मिली थी। राजनांदगांव के महेश सोनी ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एयर गन भी जब्त की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

गोली लगने से छत पर ही बंदर लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button