UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बादल छंटने के बाद बढ़ी ठंड:बलरामपुर में 4 डिग्री पहुंचा रात का पारा; 24 घंटे बाद 3 डिग्री बढ़ेगा रात का तापमान

छत्तीसगढ़ में बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे। इसके बाद सरगुजा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर संभाग में रात के तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

गुरुवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा है। यहां रात का पारा 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान बीजापुर में 29.4

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां बलरामपुर में रात का पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, कोरिया में रात का तापमान 6 डिग्री, जशपुर में 7.2 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।

बिलासपुर में रात का पारा 3 डिग्री लुढ़का

मौसम साफ रहने के कारण गुरुवार को बिलासपुर में रात का पारा औसत से 3 डिग्री कम रहा यहा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री पहुंच गया ।

दुर्ग में 1 डिग्री कम रहा दिन -रात का पारा

दुर्ग में गुरुवार को दिन और रात का पारा औसम से 1 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और रात का पारा 12.6 डिग्री रहा।

पेंड्रा में औसत से 4 डिग्री कम रात का पारा

पेंड्रा में रात का पारा औसत से 4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया । यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और दिन का तापमान 23.4 डिग्री रहा । दिन का पारा भी औसत से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

डिग्री रहा। बस्तर संभाग में 1.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button