UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : श्रमिकों के खाते में आएंगे 14 करोड़ से ज़्यादा रुपये, मंत्री आज जारी करेंगे राशि

छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए आज ख़ास दिन है.क्योंकि उनके खाते में आज धनराशि आने वाली है. प्रदेश की सरकार श्रमिकों के खाते में आज 14 करोड़ रुपए से ज़्यादा की राशि भेज रही है

छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर है.आज गुरुवार 9 जनवरी को उनके खातों में सरकार 14 करोड़ रुपये भेज रही है.ये राशि प्रदेश के 37 हज़ार से ज्यादा श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के खाते में सीधे भेजी जाएगी.छत्तीसगढ़ :  श्रमिकों के खाते में आएंगे 14 करोड़ से ज़्यादा रुपये, मंत्री आज जारी करेंगे राशि 

ई-रिक्शा धारकों को भी मिलेगी राशि

अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में आज गुरुवार 9 जनवरी को एक कार्यक्रम रखा गया है. इसमें प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहेंगे. मंत्री प्रदेश के 37 हजार 355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में भेजेंगे. इसी तरह पंजीकृत 15 ई-रिक्शा धारकों को एक-एक लाख रुपये की राशि भी दी जाएगी.

भेजे जा चुके हैं 375 करोड़ रुपए 

श्रम विभाग के अफसरों ने बताया कि विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल,संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जनवरी से नवंबर 2024 तक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 375 करोड़ रुपए अंतरित किया जा चुके हैं.

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button