UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

नदी में अचानक आई बाढ़, 20 घंटे तक पेड़ के सहारे फंसा रहा बुजुर्ग किसान, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश की वजह से जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते सोमवार जिले के फरसगांव ब्लॉक के ओडागांव बारदा नदी में अचानक जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान नदी के बगल में मौजूद एक खेत में काम कर रहा बुजुर्ग किसान फंस बाढ़ में फंस गया। इस दौरान करीब 20 घंटे तक वह अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ के सहारे फंसा रहा. आज सुबह SDRF की टीम ने बुजुर्ग का सफल रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला।

बता दें कि 20 घंटे तक बाढ़ के पानी में एक पेड़ के सहारे फंसे रहने के बावजूद बुजुर्ग की हालत पूरी तरह सामान्य है और अपने पैरों पर चल फिर रहा है। 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान सुरुजू राम नाग के मुताबिक वह सोमवार को खेत में काम करने गया था, तभी अचानक बारदा नदी का जल जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान वह पहले खेत में रखवाली के लिए बनी झोपड़ी में गया, लेकिन पानी भरने से झोपड़ी बह गई। इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए वह एक पेड़ पर चढ़ गया और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बुजुर्ग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन को बुजुर्ग किसान के बाढ़ में फंसे होने की सूचना दी।

ग्रामीणों की सूचना के बाद धनोरा पुलिस और राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और बुजुर्ग के रेस्क्यू के लिए SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद SDRF की टीम मोटर बोट की सहायता से बुजुर्ग तक पहुंची और उसे सकुशल बाहर निकला। प्रशासन ने लोगों से पानी का जलस्तर बढ़ने पर नदी-नालों के करीब न जाने की अपील की है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button