छत्तीसगढ़
मरवाही में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी:24 लोग सवार थे; 4 की हालत गंभीर, रोपा लगाकर घर लौटते समय हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। मजदूर रोपा लगाकर वाहन से घर लौट रहे थे। पिकअप में 24 लोग सवार थे। हादसे में 4 की हालत गंभीर है वहीं बाकी को मामूली चोट आई है।
सभी मजदूर मरवाही के कटरा गांव के रहने वाले हैं और कासबहरा में रोपा लगाने के लिए गए हुए थे। वापसी के दौरान हादसा हुआ। ड्राइवर ने पीपरडाड गांव के पास नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई।





