UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

हत्या के आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी:विधायक ने संपत्ति के वेरिफिकेशन के लिए निगम को दिए निर्देश;पुलिस के साथ गश्त पर निकले

भिलाई के कैंप 2 क्षेत्र में 12वीं के छात्र की हत्या के बाद नगर निगम ने हत्या के आरोपियों के घर को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक के निर्देश के बाद निगम ने सभी हत्या के आरोपियों के घरों पर नोटिस भेजकर उनकी संपत्ति के दस्तावेज मांगे हैं।

वहीं क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन खुद पुलिस के साथ मंगलवार रात को इलाके की गश्त पर निकले।

विधायक ने पीड़ित पक्ष से की मुलाकात।
विधायक ने पीड़ित पक्ष से की मुलाकात।

24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी

2 दिन पहले कैंप के शारदा पारा क्षेत्र में 5 लोगों ने मिलकर 12वीं में पढ़ने वाले छात्र शिवम साव की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। छावनी पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

इसके बाद बैकुंठधाम मंदिर परिसर में 22 जनवरी की रात कार्यक्रम के दौरान वैशाली नगर विधायक ने यह ऐलान कर दिया कि वो सभी हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवा देंगे।

गश्त के दौरान कार चालक को समझाइश देते विधायक।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button