UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

14 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग : जान बचाने लोगों ने मारी छलांग, 4 की मौत, 20 से ज्यादा लापता, देखिए VIDEO

स्पेन के वैलेंसिया में आगजनी की खबर सामने आई है. जहां एक बिल्डिंग को आग ने चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. वहीं बताया जा रहा है कि कई लोग लापता हैं. ये घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. सोशल मीडिया में आग का वीडिया वायरल हो रहा है.जानकारी के मुताबि कवैलेंसिया में एक 14 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. घटना की में कई 4 से 5 लोगों की मौत की खबर है. वहीं 20 लोग लापता हैं. हादसे के दौरन बिल्डिंग में 350 लोग अपने घरों में फंस गए थे. आग से बचने के लिए लोगों ने कई मंजिल ऊपर से छलांग लगाई. जिससे वे नीचे बीछी मैट पर गिरे. इससे कई लोगों को बचा लिया गया.इस आगजनी में इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. वहीं टीम ने लापता हुए लोगों के जिंदा बचने की संभावना कम बताई थी.

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button