Blog
75 वीं गणतंत्र दिवस बिंझरा स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
कोरबा- जिले की उत्कृष्ट मिडिल स्कूल बिंझरा में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, विधायक प्रतिनिधि अरुण सिंह ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी इस अवसर पर प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सत्र भर भारी शिक्षक शिक्षिकाओं की कमी बताई व नि:शुल्क सेवाभावी शिक्षकीय कार्य में सहयोग दे रहे संस्था में ही अध्ययन कर चुके व शिक्षित युवक युवतियों रवि महंत, योगराज बरेठ, कुमारी गंगा कंवर, देव प्रकाश महंत, कुमारी अनुराधा चौहान के यथासंभव अध्यापन सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा नियमित शासकीय शिक्षक शिक्षिकाओं विशेषकर गणित, अंग्रेजी व कला विषयों के शिक्षकों की आवश्यकता बताई, विधायक प्रतिनिधि अरुण सिंह ने आवश्यक पहल का विश्वास दिलाया व ग्राम पंचायत दुरेना के समस्त विद्यालयो के लिए कार्य योजना तैयार करने का मंतव्य दिया साथ ही हाईस्कूल विजयनगर का हायर सेकंडरी में उन्नयन पर प्रभावी प्रयास का विश्वास दिलाया,इसके पूर्व पूर्व जनपद सदस्य भैयाराम कंवर ने प्राथमिक विद्यालय बिंझरा में ध्वजारोहण कर स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं की भारी कमी हेतु उपस्थित जनप्रतिनिधियों अरूण सिंह , रनसाय चौहान, कन्हैया यादव, बजरंग चौहान के साथ उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया, हाईस्कूल व मिडिल स्कूल विजयनगर परिसर में जनपद सदस्य शैलबाई कंवर ने ध्वजारोहण किया व प्राथमिक शाला बिंझरा के बालक बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक सर्वेश सोनी, अनिता पटेल, वीणा पाण्डेय,व पुष्प लता महेश ने किया व आभार प्रदर्शन शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान के साथ साथ कृष्णा सिदार ने प्रकट किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या रानी ठाकुर, भीमेश्वरी राठौर,कौशल बंजारे,के साथ सभी स्कूलो स्व सहायता समूह व सफाई कर्मियों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में उप सरपंच शिवपाल चौहान,विजय प्रताप सिंह,लगनदास महंत लक्ष्मण दास,प्रहलाद सिंह, चंद्र भवन सिंह, धरमसिंह कंवर आदि के साथ भारी संख्या में पालक और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।





