UDYAM-CG-10-0014753

राष्ट्रीय

नीतीश ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा:भाजपा के 78, जेडीयू के 45, हम के चार और एक निर्दलीय; शाम 4 बजे शपथ

आज बिहार की सियासत में जबर्दस्त गहमागहमी है। नीतीश कुमार ने करीब 11 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश ने भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने की बात कही। इससे पहले सीएम हाउस में नीतीश की पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग हुई थी। यहां नीतीश ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक, आज शाम 4 बजे शपथ ग्रहण हो सकता है।

वहीं, भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता बनाया है। इन दोनों को डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है। दोपहर बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच रहे हैं।

नीतीश ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा- जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया था।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button