UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

सरकार से बाहर होने के अगले दिन लालू पर एक्शन:पटना ED ऑफिस में 11 बजे से पूछताछ जारी, बेटी मीसा खाना और दवा देने गईं

बिहार सरकार से बाहर होने के अगले ही दिन सोमवार को लालू यादव पर एक्शन हुआ है। लैंड फॉर जॉब्स केस में लालू यादव से पटना के ED ऑफिस में सुबह 11 बजे से पूछताछ जारी है। लालू बेटी मीसा भारती के साथ पहुंचे थे। लालू को छोड़कर मीसा भारती ED दफ्तर के सामने दादी जी मंदिर में पूजा करने चली गईं। मीसा ने लालू के लिए ED ऑफिस में ही खाना पहुंचाया। 2 बार दवा भी पहुंचाई।

मीसा ने मीडिया कहा कि सब कुछ देश के सामने है और देश की जनता सब देख रही है। पिता उठ-बैठ भी नहीं पाते। उन्हें परेशान किया जा रहा है। जो उन लोगों के साथ नहीं है, उसे समन भिजवा देते हैं।

ED ऑफिस के बाहर लालू के समर्थक खड़े हैं। पटना ED ऑफिस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश की जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी लोग हैं। भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है। मैं तेजस्वी यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि वे बिहार के युवाओं को ये तंत्र बता दें कि डेढ़ साल के अंदर करोड़पति कैसे बनते हैं।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button