दिल्ली में प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन काटी:शरीर में 20 जगह चाकू से गोदा, प्राइवेट पार्ट के पास भी घाव; आरोपी अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने शकूर बस्ती इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी महिला का प्रेमी है। दोनों डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे।
घटना 25 जनवरी की है। जब शकूर बस्ती इलाके में रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव मिला। महिला की गर्दन कटी हुई थी। शरीर में 20 जगह चाकू से वार किया गया था। प्राइवेट पार्ट के पास भी घाव थे। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब 300 सीसीटीवी कैमरों से करीब 100 घंटे की रिकॉर्डिंग खंगाली। तब जाकर आरोपी की पहचान हो पाई और उसे अरेस्ट किया गया।
बिहार में मुलाकात, दिल्ली में दोस्ती फिर मर्डर
पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि, आरोपी का नाम पांडव कुमार है और वह दिल्ली का रहने वाला है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था और पिछले डेढ़ साल से उसकी महिला से दोस्ती थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और महिला की पहली मुलाकात उसके पैतृक गांव बिहार में हुई था। जहां महिला अपनी बड़ी बहन की शादी में गई थी।





