Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»अनियमितता वाली शिकायतों पर एक सप्ताह में हो जांच उपरांत कार्यवाही: कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    अनियमितता वाली शिकायतों पर एक सप्ताह में हो जांच उपरांत कार्यवाही: कलेक्टर

    Anil SahuBy Anil SahuJanuary 30, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 30 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों पर जांच उपरांत शीघ्रता कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं तथा कार्यों में अनियमितता संबंधी शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर जांच करने एवं आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाने और एसडीएम, जनपद सीईओ के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सचिव, रोजगार सहायकों को जिम्मेदारी देने तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए जिले के सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागों में वेतन एवं पेंशन के प्रकरणों के निराकरण, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सोमवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में अपनी उपस्थिति देने तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को सोमवार और मंगलवार छोड़कर फील्ड पर विजिट करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने श्रम विभाग और महिला बाल विकास विभाग को ईंट भट्ठों पर बालबाड़ी संचालन के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजन प्रमाण पत्र वितरण, परिवहन एवं पर्यावरण विभाग को सड़क पर राखड़ लेकर चलने वाले वाहनों में बिना तिरपाल ढंके होने पर कार्यवाही करने, खनिज विभाग को रेत खनन हेतु रेतघाट की स्वीकृति के संबंध में आगे की कार्यवाही करने, श्रम और औद्योगिक सुरक्षा विभाग को श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं का निरंतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अग्निवीर की भर्ती हेतु रोजगार अधिकारी के माध्यम से युवाओं को भर्ती हेतु जागरूक करने, सभी विभागीय अधिकारियों को पीपीईएस सॉफ्टवेयर में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी एंट्री करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच मार्ग, आंगनबाड़ी तथा स्कूलों में बाह्य और भीतरी कक्ष में विद्युतीकरण, अविद्युतीकृत गांवों के विद्युतीकरण, लंबे समय से निलंबित कर्मचारियों के प्रकरणों पर आवश्यक जांच उपरांत बहाली संबंधी कार्यवाही, विभागीय संबंधी आवश्यकताओं पर डीएमएफ अंतर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने, आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ श्री अरविंद पीएम, श्री कुमार निशांत, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और बोर्ड लगाने के निर्देश-
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सम्बंधित मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सभी एसडीएम और निगमायुक्त को निर्देशित किया कि ग्रामीण शहरी इलाकों में शासकीय भूमि पर की जा रही अतिक्रमण को शीघ्र हटाए। खेल मैदानों, स्कूलों के आसपास सहित महत्वपूर्ण स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने हाल ही में हुए अतिक्रमण पर विशेष नजर रखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी शासकीय विभागों को विभाग की रिक्त भूमि पर सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।

    कटघोरा कॉलेज में दूर होगी पानी की समस्या –

    विगत दिनों शासकीय महाविद्यालय कटघोरा गए कलेक्टर को प्राचार्य द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया था। कलेक्टर ने इस समस्या को टीएल में रखकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। आज बैठक में इस बिंदु पर चर्चा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि कटघोरा कॉलेज में पेयजल की समस्या को दूर करने स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और स्टीमेट भी बना ली गई है। शीघ्र ही पाइप लाइन बिछाकर पेयजल की समस्या को दूर कर विद्यार्थियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह टीएल में अन्य कई प्रकरणों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित कर लिए जाने की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा कलेक्टर को दी गई है।

    सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी को टीएल में उपस्थित होने के निर्देश-
    कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में कहा कि टीएल में एसईसीएल, एनटीपीसी, बाल्को आदि के प्रकरण होते हैं। इस दौरान प्रकरणों पर कार्यवाही व आवश्यक चर्चा के लिए संबंधित उपक्रमों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से टीएल बैठक में होनी चाहिए। बैठक में बाल्को, एसईसीएल सहित कई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

    दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें अधिकारी –
    कलेक्टर ने सभी एसडीएम, विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न बैठकों और दौरों के दौरान शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। अधिकारी दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए किए गए कार्यवाही से अवगत् अवश्य कराएं। अधिकारी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के अलावा उन्हें प्रेषित प्रकरणों पर भी संपूर्ण जानकारी रखें ताकि बैठक आदि में चर्चा के दौरान आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    स/कमलज्योति

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 202412

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20243

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 202412

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20243

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 20252
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.