UDYAM-CG-10-0014753

Blog

मजदूरों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई ,दो की मौत आठ घायल

बदायूं : बदायूं-बिल्सी मार्ग पर शनिवार रात एक टेंपो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। सभी भट्ठा मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वह शनिवार रात छत्तीसगढ़ से एक ट्रेन में सवार होकर आए थे।रेलवे स्टेशन से उन्होंने गड़ौली भट्ठे पर जाने को एक टेंपो बुक किया था। रात करीब 11:30 बजे सभी लोग भट्ठे पर जा रहे थे। तभी बिल्सी बदायूं मार्ग पर कुरऊ मोड़ पर उनका टेंपो सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गया।हादसे में 40 वर्षीय मजदूर रहसराम और 40 वर्षीय मजदूर रामकिशन की मौत हो गई जबकि टेंपो में सवार आठ लोग घायल हो गए। थाना पुलिस में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button