दरअसल, दुर्ग पुलिस ने स्टंट बाइकर्स के खिलाफ मुहिम शुरू की है. इसके तहत एक स्टंट बाइकर के वाहन को जब्त कर कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला ने पहली ही बैठक में यातायात पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इस पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक सतीष ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग की ओर से आम नागरिकों के लिए यातायात से संबंधित शिकायत और सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इस पर किसी ने एक वीडियो सेंड किया. इस वीडियो में सीजी 07 सीआर 1638 वाहन चालक की ओर से मरोदा ओवर ब्रिज के आगे व्यस्तम मार्ग पर स्टंटबाजी करते हुए बाइक के सीट पर खडे़ होकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए देखा गया. इसके बाद यातायात पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर पतासाजी कर वाहन मालिक के कब्जे से बाइक को जब्त कर लिया. साथ ही युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने वाहन मालिक पर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इतना ही नहीं वाहन चालक से अन्य ऐसे वाहन चालक जो स्टंट करते हुए गाड़ी चालाते हैं, उन्हें ऐसी लापरवाही न करने के लिए अपील कराया गया. स्टंट बाइकर्स लड़के की ओर से अन्य युवाओं से अपील कराई गई कि इस प्रकार स्टंट करते हुए वाहन न चलाए, यह स्वयं और दूसरों के लिए भी खतरनाक है. वहीं दुर्ग पुलिस ने ऐसे लोगों की शिकायत के लिए और उनका फोटो-वीडियो भेजने के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 94791-92029 जारी किया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

