कवर्धा। जिले में एसपी ऑफिस के सामने एक मकान में रविवार को मां और बेटी की खून से लथपथ सड़ी-गली लाश मिली है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रायपुर से फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मृतकाें में बेटी का नाम वसुंधरा वैष्णव बताया जा रहा है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार, मकान के दो रूम में अलग-अलग मां-बेटी की लाश मिली है. पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो घर के गेट में ताला लगा था. इसके बाद रायपुर से फॉरेंसिक की टीम भी वहां पहुंची और ताला तोड़कर मां-बेटी का शव बाहर निकाला गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. लाश मिलने से लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

