UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

अजमेर में स्कूल से घर जा रही नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत

आरोपी ने रास्ता रोककर दी धमकी अजमेर: अजमेर में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी पर बेटी का पीछा कर अश्लील हरकत करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। महिला ने शिकायत में बताया कि शिवराज नाम के युवक के खिलाफ पूर्व में उसने बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा पॉक्सो एक्ट में दर्ज करवाया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अभी वर्तमान में आरोपी की जयपुर हाईकोर्ट से जमानत हो गई है। इसका फायदा उठाकर आरोपी उसे और उसके परिवार को धमकी दे रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि इसके साथ ही उसकी छोटी नाबालिग बेटी स्कूल में पढ़ने जाती है। 22 फरवरी को आरोपी उसके स्कूल पहुंच गया और बेटी का बाइक से पीछा कर रास्ते में रोक लिया। मां ने बताया कि आरोपी ने बाद में बेटी के साथ अश्लील हरकत की।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button