UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

इंटरनेट सर्विस फर्म पर GST विभाग का छापा: जांच में मिली कई सारी अनियमितताएं, दस्तावेज खंगाल रही टीम

जबलपुर: ऑनलाइन रिचार्ज और इंटरनेट सर्विस कंपनी पर जीएसटी विभाग ने छापा मारा है। स्टेट जीएसटी की टीम ने रांझी स्थित फर्म पर दबिश दी। जांच के दौरान टीम को मौके से कई सारी अनियमितताएं मिली है। जीएसटी की टीम 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि और फर्म के दस्तावेजों का मिलान कर रही है। खरीदी और बिक्री में भारी मात्रा में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है।

मध्य प्रदेश में सरकार के निर्देश पर सभी विभाग और प्रशासन अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इंदौर में भी जिला प्रशासन की टीम नकली बायोडीजल बनाने वाले यूनिटों पर लगातार छापेमार करवाई की है। गुरुवार देर रात जिला प्रशासन की टीम ने खंडवा रोड स्थित गोल्डन पंप के पास बने एक यार्ड पर छापा मारा। मौके से 10 हजार लीटर बायोडीजल जब्त किया गया है।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

इसके अलावा रायसेन जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त मती वंदना पांडे के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण को लेकर छापामार कार्रवाई की गई है। इस दौरान 3060 किलों ग्राम महुआ लाहन एवं 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद किया गया है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button