Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»राष्ट्रीय»लाइफस्टाइल बिगाड़ रही देश के भविष्य का स्वास्थ्य, 5 से 19 साल के 12.5 मिलियन बच्चें हुए मोटापे का शिकार; स्टडी में दावा
    राष्ट्रीय

    लाइफस्टाइल बिगाड़ रही देश के भविष्य का स्वास्थ्य, 5 से 19 साल के 12.5 मिलियन बच्चें हुए मोटापे का शिकार; स्टडी में दावा

    Anil SahuBy Anil SahuMarch 2, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारत में बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ा है। द लैंसेट जर्नल में पब्लिश एक वैश्विक विश्लेषण के अनुसार 12.5 मिलियन में से 7.3 मिलियन लड़के और 5.2 मिलियन लड़कियां मोटापे का शिकार है। दुनिया भर में मोटापे से ग्रस्त बच्चों किशोरों और वयस्कों की कुल संख्या एक अरब से अधिक हो गई है। बच्चों और किशोरों में 2022 में मोटापे की दर 1990 की दर से चार गुना थी।

    बता दें कि दुनिया भर में मोटापे से ग्रस्त बच्चों, किशोरों और वयस्कों की कुल संख्या एक अरब से अधिक हो गई है। मोटापा और कम वजन दोनों ही कुपोषण के रूप हैं और कई मायनों में लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। बता दें कि एनसीडी रिस्क फैक्टर कोलैबोरेशन (एनसीडी-आरआईएससी) वैज्ञानिकों का एक वैश्विक नेटवर्क है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अनुमान है कि दुनिया के बच्चों और किशोरों में, 2022 में मोटापे की दर 1990 की दर से चार गुना थी।

    मोटापे की महामारी अब बच्चों में दिख रही

    यूके में इंपीरियल कॉलेज लंदन के वरिष्ठ लेखक प्रोफेसर माजिद इज्जती ने कहा ‘यह बहुत चिंताजनक है कि मोटापे की महामारी जो 1990 में दुनिया के अधिकांश हिस्सों में वयस्कों में दिखती थी वो अब स्कूल जाने वाले बच्चों और किशोरों में भी दिखाई देने लगी है। साथ ही, करोड़ों लोग अभी भी कुपोषण से प्रभावित हैं, खासकर दुनिया के कुछ सबसे गरीब हिस्सों में कुपोषण बढ़ता जा रहा है।

    879 मिलियन वयस्क जी रहे मोटापे के साथ

    बात करें वयस्कों के मोटापे की तो, वैश्विक मोटापे की दर महिलाओं में दोगुनी से अधिक और पुरुषों में लगभग तीन गुना हो गई है। स्टडी के अनुसार, कुल मिलाकर, 2022 में 159 मिलियन बच्चे और किशोर और 879 मिलियन वयस्क मोटापे के साथ जी रहे थे।

    भारत में, वयस्क मोटापे की दर 1990 में 1.2 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में महिलाओं के लिए 9.8 प्रतिशत और पुरुषों के लिए 0.5 प्रतिशत से 5.4 प्रतिशत हो गई है। 2022 में लगभग 44 मिलियन महिलाओं और 26 मिलियन पुरुषों को मोटापा था।

    क्या कहता है आंकड़ा?

    1990 और 2022 के बीच, विश्व में कम वजन से प्रभावित बच्चों और किशोरों का अनुपात लड़कियों में लगभग पांचवें और लड़कों में एक तिहाई से अधिक गिर गया। इसी अवधि में कम वजन के कारण प्रभावित होने वाले दुनिया के वयस्कों का अनुपात आधे से भी अधिक हो गया।

    1990 और 2022 में कितने रहे आंकड़े?

    लड़कियों के लिए मोटापे की दर 1990 में 0.1 प्रतिशत थी जो बढ़कर 2022 में 3.1 प्रतिशत हो गई है। वहीं, लड़कों के लिए 0.1 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 3.9 प्रतिशत हो गई है। बॉडी मास इंडेक्स (BMI) को देखा गया कि 1990 से 2022 तक दुनिया भर में मोटापा और कम वजन कैसे बदल गया है।

    स्टडी में पाया गया कि 1990 से 2022 तक, वैश्विक मोटापे की दर लड़कियों और लड़कों में चार गुना से अधिक हो गई है, जिसमें लगभग सभी देशों में वृद्धि देखी गई है।

    44 देशों में लड़कियों के वजन में कमी

    शोधकर्ताओं ने कहा कि कम वजन वाली लड़कियों का अनुपात 1990 में 10.3 प्रतिशत से गिरकर 2022 में 8.2 प्रतिशत हो गया और लड़कों के लिए यह 16.7 प्रतिशत से गिरकर 10.8 प्रतिशत हो गया। लड़कियों में कम वजन की दर में 44 देशों में कमी देखी गई, जबकि लड़कों में 80 देशों में कमी देखी गई।

    2 तिहाई देशों में मोटापे की दर अधिक

    शोधकर्ताओं ने कहा, अनुमान है कि 2022 में लगभग 880 मिलियन वयस्क मोटापे के साथ जी रहे थे (504 मिलियन महिलाएं और 374 मिलियन पुरुष), जो 1990 में दर्ज 195 मिलियन (128 मिलियन महिलाएं और 67 मिलियन पुरुष) से साढ़े चार गुना अधिक है। 2022 में मोटापे से ग्रस्त 159 मिलियन बच्चों को मिलाकर, 2022 में मोटापे से प्रभावित कुल एक अरब से अधिक लोग होंगे।

    वैश्विक जनसंख्या वृद्धि के बावजूद, 2022 में 183 मिलियन महिलाएं और 164 मिलियन पुरुष कम वजन से प्रभावित थे, जो 1990 की तुलना में क्रमशः 45 मिलियन और 48 मिलियन कम है। 2022 में, दुनिया के लगभग दो तिहाई देशों (लड़कियों के लिए 133 देश और लड़कों के लिए 125 देश) में लड़कियों और लड़कों के लिए मोटापे की दर कम वजन की दर से अधिक थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 2025

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20248

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20248

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.