UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का चांदी किया जब्त

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राजेश सोनी निवासी सदर बाजार दुर्ग का होना बताया। चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा चांदी के जेवरातों के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा राजेश सोनी के कब्जे से कुल 35 किलो 743 ग्राम चांदी के जेवरात कीमती लगभग 27,52,000/- (सत्ताईस लाख बावन हजार रूपये) को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना मंदिर हसौद में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है lरायपुर। राजधानी में पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले सख्त चेकिंग अभियान चलाया जिसके चलते पुलिस ने एक कार से लाखों रुपए का चांदी जब्त किया है। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना मंदिर हसौद एवं थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अर्टिगा वाहन क्रमांक सी जी/07/बी यू/8984 को चेक करने पर बैग में चांदी के जेवरात रखा होना पाया गया।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button