UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

कचरा गाड़ी में महिलाओं को भेजा आयोजन स्थल:विधायक बोलीं- ये बीजेपी सरकार में ही संभव, महिलाओं ने बनाया वीडियो

कचरा गाड़ी में बैठकर जिला प्रशासन के कार्यक्रम में जाती महिलाएं। - Dainik Bhaskarबालोद में कचरा गाड़ी में बैठाकर महिलाओं को जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में ले जाने का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो भी गाड़ी में बैठी महिलाओं ने ही बनाया। इसे लेकर अब राजनीति भी देखने को मिल रही है।

दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को पहुंचाना था, जिसमें नगर पंचायत डोंडी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कड़ी धूप में महिलाओं को कचरा गाड़ी में आयोजन स्थल तक ले जाने की व्यवस्था की। इसकी अब पूरे जिले में आलोचना हो रही है और यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

गाड़ी में बैठे महिलाओं ने बनाया वीडियो

कचरा गाड़ी में बैठकर आयोजन में शामिल होने वाली महिलाओं ने ही यह पूरा वीडियो बनाया है। बता दें कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना था। लेकिन नगर पंचायत डोंडी के अधिकारियों ने महिलाओं के लिए कचरा गाड़ी की व्यवस्था कर नारी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

आनन फानन में लेना पड़ा निर्णय – सीएमओ

इस मामले में सीएमओ संतोष देवांगन का कहना है कि बालोद में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम था। सीएमओ का कहना था कि उन्होंने गाड़ी की व्यवस्था की थी, लेकिन गाड़ी वाले ने धोखा दे दिया, जिसके बाद आनन-फानन में ऐसा करना पड़ा।

ये बीजेपी सरकार में संभव : विधायक संगीता सिन्हा

कांग्रेस की स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि नारी सम्मान का झूठा ढोंग केवल भाजपा सरकार में ही संभव है। इस मामले की शिकायत की जाएगी। एक तरफ सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है तो दूसरी तरफ महिलाओं को कचरे डब्बे तक सीमित करना चाहती है।

वो महिलाएं बहादुर है जिन्होंने इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया। अधिकारी सरकार के प्रतिनिधि होते हैं, इस घटना के लिए अधिकारी से लेकर सरकार दोषी है। वोट बैंक के लिए महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं पर असल सम्मान अब सब के सामने आ गया है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button