Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन:जमीन पर गिरे आकाश शर्मा, घसीटकर ले गई पुलिस; कई जिलों में बवाल के बाद गिरफ्तारी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन:जमीन पर गिरे आकाश शर्मा, घसीटकर ले गई पुलिस; कई जिलों में बवाल के बाद गिरफ्तारी

    Anil SahuBy Anil SahuAugust 25, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का लगातार विरोध हो रहा है। छत्तीसगढ़ में रविवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने जेल भरो आंदोलन किया गया। रायपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को पुलिस घसीटते हुए ले जाते दिखी।

    इसके साथ ही दुर्ग, धमतरी, रायगढ़, जगदलपुर, नारायणपुर समेत कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर बवाल भी हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोका, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई।

    रायपुर के गांधी मैदान में जुटे युवा कांग्रेस नेता, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश तिवारी को कार्यकर्ताओं ने उठा लिया।

    युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा इस धक्का मुक्की बीच जमीन पर गिर पड़े। पुलिस उन्हें घसीटते हुए ले गई। आकाश शर्मा ने कहा कि, भाजपा नेताओं को चैन से नहीं रहने देंगे। मैं सरकार को चेताना चाहता हूं, हमारा आंदोलन और उम्र होगा। रायपुर में युवा कांग्रेस ने गांधी मैदान में सभा करने के बाद रैली की शक्ल में सेंट्रल जेल गिरफ्तारी देने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने मोती बाग के पास सभी को रोक लिया।

    रायगढ़ में जेल भरो आंदोलन के तहत 180 से अधिक कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। इससे पहले युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इनकी रैली स्टेशन चौक, एमजी रोड से कन्या कॉलेज होते हुए हंडी चौक पहुंची। जहां पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया।

    रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला का कहना है कि, देवेन्द्र यादव को बिना वजह भाजपा सरकार ने बलौदाबाजार हिंसा में जेल भेज दिया है। दो बार के विधायक और एक बार के महापौर पर षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई की गई है। कांग्रेस मांग करती है कि इस घटना की भारतीय जनता पार्टी सीबीआई जांच करा लेधमतरी जिले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड से छलांग लगा दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। शहर के बठेना चौक के पास एनएसयूआई कार्यकर्ता एक जगह इकट्ठा हुए। जेल जाने लगे तो पुलिस ने अर्जुनी थाना के पास दो लेयर में बैरिकेड लगाकर रोक लिया। हालांकि 60 ज्यादा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

    र्ग में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर सेक्टर-6 के पार्किंग में इकट्ठा हुए। उन्होंने जेल भरो आंदोलन के साथ-साथ भिलाई नगर थाने के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रस्सी और उसके पीछे बैरिकेड्स लगाकर एक दीवार खड़ी कर दी थी।

    जिसे पकड़कर पुलिसकर्मी तीन लेयर में खड़े रहे। जैसे ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता दौड़ते हुए आए वो रस्सी को पार नहीं कर सके। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कई बार प्रयास किया। एक युवक रस्सी के उस पार चला जाए, लेकिन पुलिस की तगड़ी सुरक्षा घेरा को वो तोड़ नहीं पाए।प्रदेश के हर जिले में युवा कांग्रेस ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। इसी सिलसिले में राजनांदगांव में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकालकर अपनी गिरफ्तारी दी। टेंपरेरी जेल जी ई रोड में दोनों तरफ से सड़क को खोदकर स्टॉपर से रेलिंग बनाई गई थी। जिसके ऊपर चढ़कर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।

    15 मई को सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके बाद कार्रवाई की मांग उठी और लगातार लोकल स्तर पर प्रदर्शन हुए।

    19 मई को पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नल-जल योजना कार्य में ठेकेदार पैसे नहीं दे रहा था। इसलिए शराब के नशे में आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी लेकिन इस कार्रवाई से समाज के लोग संतुष्ट नहीं थे।

    इस बीच 10 जून को बलौदाबाजार में प्रदर्शन के दौरान अचानक से लोग उग्र हो गए और बवाल बढ़ता चला गया। हिंसा के दौरान कलेक्टर-एसपी दफ्तर में आगजनी की गई। कई गाड़ियां जला दी गई। इसके बाद कई जनप्रतिनिधि समेत करीब 200 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

    प्रदर्शन में एक वीडियो सामने आया जिसमें देवेंद्र यादव भी शामिल दिखे। इस मामले में उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। एक बार वे पूछताछ के लिए बलौदाबाजार भी पहुंचे। इसके बाद 17 अगस्त को उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.