Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»राष्ट्रीय»बीफ रखने के शक में ट्रेन में बुजुर्ग से मारपीट:लोग तमाशा देखते रहे, घटना का वीडियो वायरल; 5 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR
    राष्ट्रीय

    बीफ रखने के शक में ट्रेन में बुजुर्ग से मारपीट:लोग तमाशा देखते रहे, घटना का वीडियो वायरल; 5 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR

    Anil SahuBy Anil SahuAugust 31, 2024Updated:August 31, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में एक बुजुर्ग से मारपीट की घटना सामने आई है। साथी पेसेंजर्स ने बुजुर्ग पर बीफ लेकर चलने का आरोप लगाते हुए उन्हें थप्पड़ मारे और गालियां भी दीं। इस दौरान ट्रेन में बैठे बाकी लोग चुपचाप तमाशा देखते रहे।

    घटना कुछ दिन पहले इगतपुरी के पास धुले एक्सप्रेस में घटी थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद ठाणे GRP ने पांच से ज्यादा पैसेंजर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। AIMIM सांसद इम्तियाज जमील ने वीडियो शेयर करते हुए सरकार और पुलिस की निंदा की।

    करीब 12 लोगों ने बुजुर्ग को घेरकर उनसे बदसलूकी की। इस दौरान वे लोग वीडियो भी बनाते रहे।

    वायरल वीडियो के मुताबिक बुजुर्ग और मारपीट करने वाले पैसेंजर्स के बीच सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 10-12 लोगों की भीड़ बुजुर्ग को घेरकर उन्हें धमकाती है। इसके बाद भीड़ उनके डिब्बे खोलकर देखती है, जिसमें नॉन-वेज दिखता है।

    इसे लेकर भीड़ उनसे पूछती है कि इन डिब्बों में क्या है? कहां जा रहे हो? कहां से आए हो? वहां बकरियां नहीं हैं क्या? इस मांस को कितने लोग खाने वाले हैं? इस दौरान बुजुर्ग शख्स उन्हें बताता है कि डिब्बों में गौमांस नहीं, बल्कि बकरी का मीट है। बुजुर्ग व्यक्ति भीड़ से विनती करता हुआ दिखाई देता है, लेकिन भीड़ उनसे मारपीट करती रहती है।

    बुजुर्ग व्यक्ति भीड़ को बताता है कि वह जलगांव में रहता है और मालेगांव में रहने वाले अपनी बेटी के घर मीट लेकर जा रहा है। लेकिन इस जवाब से भीड़ संतुष्ट नहीं हुई और बुजुर्ग से सवाल-जवाब करती रही। इसके साथ ही इस लोग इस वाकये का वीडियो बनाते रहे।

    इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बुजुर्ग कहता है कि उसके डिब्बों में भैंस की मीट है। इस पर भीड़ में से एक व्यक्ति कहता है कि ये किसका मांस है, ये तो तब पता चलेगा, जब इसका टेस्ट कर लिया जाएगा। दूसरा व्यक्ति कहता है कि हमारा सावन का महीना चल रहा है और तुम ऐसा काम कर रहे हो।रेलवे कमिश्नर ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि इस मामले में FIR दर्ज की गई है। रेलवे पुलिस उन पैसेंजर्स की तलाश कर रही है, जिन्होंने बुजुर्ग के साथ मारपीट की। वीडियो वायरल होने के बाद GRP ने विक्टिम से संपर्क किया, जिन्होंने पहले शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की है, जो धुले के रहने वाले हैं। उन्हें ढूंढ़ने के लिए पुलिस की टीम को धुले भेजा गया है।

    NCP (शरद चंद्र पवार) के नेता जीतेंद्र आव्हाड़ ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं ने एक बुजुर्ग के साथ इसलिए मारपीट की क्योंकि उन्हें लगा कि वह गोमांस ले जा रहा है। यह महाराष्ट्र नहीं है, यह हमारी संस्कृति नहीं है। ये सब कहां जाकर रुकेगा।

    उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 80% लोग नॉन-वेज खाते हैं। ये हमारा महाराष्ट्र है। तटीय इलाकों में रहने वाले 95% लोग नॉन-वेजिटेरियन हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हम जैन समाज का भी सम्मान करते हैं, लेकिन ये शक के आधार पर लोगों से मारपीट करने की नफरत कैसी है। अब तक तो आरोपी भाग भी गए होंगे। अपने पिता की उम्र के किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उन्हें शर्म नहीं आई क्या?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 2025

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 202421

    आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    February 7, 202519

    अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते अंधकार में बच्चों का भविष्य! जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

    March 30, 202418
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 202421

    आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    February 7, 202519

    अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते अंधकार में बच्चों का भविष्य! जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

    March 30, 202418

    हड़ताल में बैठे नगरीय निकाय के कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना बहाली, नियमितीकरण समेत ये हैं मांगे

    September 18, 202417
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.