Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर में विराजे छत्तीसगढ़ के स्वर्ण मुकुट वाले गणपति:INS विक्रांत में सवार भगवान गणेश, राधा-कृष्ण का भी मोहक रूप; जानिए कहां-कैसी प्रतिमाएं और पंडाल
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में विराजे छत्तीसगढ़ के स्वर्ण मुकुट वाले गणपति:INS विक्रांत में सवार भगवान गणेश, राधा-कृष्ण का भी मोहक रूप; जानिए कहां-कैसी प्रतिमाएं और पंडाल

    Anil SahuBy Anil SahuSeptember 15, 2024Updated:September 15, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। अलग-अलग थीम पर कई गणेश पंडाल बनाए गए हैं। कहीं गणपति को 50 लाख रुपए से अधिक का सोने का मुकुट पहनाया गया है। ये छत्तीसगढ़ के इकलौते स्वर्ण मुकुट वाल गणपति हैं।

    कहीं INS विक्रांत में भगवान गणेश सवार हैं। कहीं केदारनाथ मंदिर का स्वरूप है, तो कहीं भगवान राधा-कृष्ण के रूप में हैं। इसके साथ ही रायपुर में अलग अलग थीम पर गणेश जी की प्रतिमा और पंडाल तैयार किए गए हैं।

    CM साय ने बप्पा को नौ रत्नों से जड़ा 750 ग्राम सोने का मुकुट पहनाकर उनकी पूजा-अर्चना की।
    CM साय ने बप्पा को नौ रत्नों से जड़ा 750 ग्राम सोने का मुकुट पहनाकर उनकी पूजा-अर्चना की।

    गोल बाजार स्थित श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति का 115 साल पुराना पंडाल, जहां CM साय ने बप्पा को नौ रत्नों से जड़ा 750 ग्राम सोने का मुकुट पहनाकर उनकी पूजा-अर्चना की।

    रायपुर के गौलबाजार स्थित गणेश प्रतिमा अपनी भव्यता को देखने प्रदेशभर से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। साथ ही इस वर्ष भगवान शिव और मां पार्वती का नृत्य, भगवान श्री कृष्ण और राधा की रासलीला, भगवान लक्ष्मी नारायण का नृत्य की झांकी दिखाई गई है।

    रायपुर के काली बाड़ी में INS विक्रांत थीम पर बना ये गणेश पंडाल पूरे राजधानी में आकर्षण का केंद्र है। इस पंडाल में आते ही देश भक्ति का जज्बा बढ़ जाता है। भारतीय नौसेना में शामिल होने वाला ये पहला विमान वाहक पोत विक्रांत पंडाल को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।

    पंडाल और मूर्ति को लेकर अब तक लगभग 7 लाख रुपए से अधिक खर्च हो चुके हैं। सिर्फ पंडाल को ही तैयार करने करीब 5 लाख का खर्च आया है। पंडाल की ऊंचाई लगभग 65 फीट है जबकि चौड़ाई 70 फीट के आसपास है। इसे पश्चिम बंगाल के 45 कारीगरों की टीम ने तैयार किया है।

    जय भोले ग्रुप सेवा समिति के अध्यक्ष ने परमवीर सिंह गौतम ने बताया कि हर साल देश भक्ति थीम पर पंडाल तैयार कर रहे हैं। INS विक्रांत के साथ हमने सेना में मिलने वाले सभी मेडल और सम्मान को प्रदर्शित किया है। शहीद हुए जवानों की तस्वीर लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

    शहर के लाखे नगर में सिंधु युवा एकता समिति ने राधा-कृष्ण के थीम पर गणपति जी स्थापित किया है। मूर्ति इतनी आकर्षक है कि बड़ी संख्या में लोग पंडाल पहुंच रहे है। मूर्ति को पाटन औंधी के कलाकर ने बनाया है। समिति के लोगों ने बताया कि मूर्ति की ओरिजिनल कपड़े और आभूषण से श्रृंगार किया गया है। मूर्ति की ऊंचाई 18 फीट है। 50 मीटर से अधिक कपड़ा लगा है, जिसे दुर्ग से मंगाया गया है।

    'नंदा जाही का रे' के थीम पर गणेश पंडाल
    ‘नंदा जाही का रे’ के थीम पर गणेश पंडाल

    गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक का गणेश पंडाल प्रदेशभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल की सजावट छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकार मीर अली मीर की लोकप्रिय रचना ‘नंदा जाही का रे’ पर आधारित है। यह गीत छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति और ग्रामीण जीवन की सरलता का जीवंत चित्रण है, जिसे इस बार पंडाल की थीम में बखूबी उकेरा गया है।

    कोटा स्टेडियम के बाहर ओलिंपिक थीम पर बना गणपति पंडाल।
    कोटा स्टेडियम के बाहर ओलिंपिक थीम पर बना गणपति पंडाल।

    कोटा एथलेटिक स्टेडियम में पंडाल पेरिस ओलिंपिक 2024 पर आधारित है। इस पंडाल में गणेश जी की कुल 8 प्रतिमाएं हैं। पंडाल में भगवान गणेश को विभिन्न खेलों में हिस्सा जैसे रनिंग, भाला फेंक, गोला फेक, टेबल टेनिस ,बॉक्सिंग करते हुए स्थापित किया गया है। इसके साथ ही पंडाल में ओलिंपिक पदक विजेता मनू भाखर, नीरज चोपड़ा के साथ विनेश फोगाट की तस्वीर लगाई गई है।

    तेलीबांधा रॉयल क्लब में भगवान गणेश की प्रतिमा को श्री राम महादेव और श्री कृष्ण के स्वरूप में स्थापित किया गया।
    तेलीबांधा रॉयल क्लब में भगवान गणेश की प्रतिमा को श्री राम महादेव और श्री कृष्ण के स्वरूप में स्थापित किया गया।

    रायपुर के गुढ़ियारी के पड़ाव में 15 हजार स्कवायर फीट में कृष्ण की विविध लीलाओं पर झांकी तैयार की है। बाल कृष्ण को टोकरी में रखकर सिर पर धारण कर ले जाते वासुदेव, पूतना वध, माखन चोरी करते कान्हा, कृष्ण पर गुस्सा करते मइया यशोदा और मुख में ब्रह्मांड का दर्शन कराते श्रीकृष्ण, कालिया नाग का मर्दन करते, यमुना नदी में स्नान कर रहीं गोपियों का वस्त्र हरण करने के थीम पर बनाया गया है।

    राधा और गोपियों के संग रासलीला नृत्य करते और वृंदावन की होली श्रीकृष्ण के प्रसंगों दिखाया गया है। इस झांकी को करीब 25 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। दुर्ग के कलाकार जंगी मल्होत्रा ने इसे बनाया है।

    तेलीबांधा में AI से जनरेट कर बनाई गई बाल गणेश प्रतिमा।
    तेलीबांधा में AI से जनरेट कर बनाई गई बाल गणेश प्रतिमा।

    रायपुर शहर में कई ऐसी समितियां हैं, जिन्होंने AI की फोटो पर आधारित गणेश की प्रतिमा अपने पंडाल में स्थापित की है। समितियों की माने तो पहले बप्पा की AI से तस्वीर कराई गई और फिर उसी फोटो से हूबहू प्रतिमा तैयार कराई गई।

    मूर्तिकार मोहन चक्रधारी ने बताता कि इस साल रायपुर शहर के लिए ही करीब 20 प्रतिमाएं एआई पर आधारित फोटो से तैयार की गई है। इस प्रतिमा की ख़ासियत ये है कि इन सभी में भगवान गणेश के बाल स्वरूप को ही दिखाया गया है।

     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.