UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

भाजपा विधायक के नाम पर अधीक्षिका से 1 लाख की डिमांड, राजनीतिक दबाव में अधीक्षिका ने दिया इस्तीफा, ऑडियो हुआ वायरल

बस्तर। चित्रकोट विधानसभा से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बालिका आश्रम की अधीक्षिका से पद पर बने रहने के लिए 1 लाख रुपये की मांग की जा रही है। यह ऑडियो चित्रकोट विधानसभा के बास्तानार ब्लॉक के बागपनेडा में संचालित आश्रम का बताया जा रहा है। ऑडियो में जिस व्यक्ति के द्वारा पैसे मांगे जा रहे हैं, वह स्थानीय विधायक विनायक गोयल का हवाला दे रहा है।

बता दें कि वायरल वीडियो में अधीक्षिका पैसे देने में असमर्थता जता रही है । पैसे की यह मांग आदिम जाति मंडल संयोजक द्वारा की गई थी, जिसे अब विभाग ने पद से हटा दिया है। इस मामले में विधायक विनायक गोयल ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी और दोषी व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा।

https://x.com/lalluram_news/status/1836723733605617708?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1836723733605617708%7Ctwgr%5E47ccdb418e5adeaf128aab7a3f3755351a35c85f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fdemand-of-rs-1-lakh-from-the-superintendent-in-the-name-of-bjp-mla-superintendent-resigned-under-political-pressure-audio-went-viral%2F

गौरतलब है कि यह मामला उसी अधीक्षिका से जुड़ा हुआ है जिसकी हाल ही में बस्तर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्र में स्थित बाघमुंडी पनेरा कन्या आश्रम की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में बच्चे अधीक्षिका से लिपटकर रो रहे थे। अधीक्षिका का कहना है कि राजनीतिक दबाव में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है इस मामले में भविष्य में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button