Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»CGMSC घोटाला : करोड़ों के घोटाले में इन आईएएस अफसरों की बढ़ी मुश्किलें, ACB-EOW ने पूछताछ के लिए किया तलब
    छत्तीसगढ़

    CGMSC घोटाला : करोड़ों के घोटाले में इन आईएएस अफसरों की बढ़ी मुश्किलें, ACB-EOW ने पूछताछ के लिए किया तलब

    Anil SahuBy Anil SahuFebruary 7, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) में करोड़ों रुपये के घोटाले में अब तीन आईएएस अधिकारी भी लपेटे में आ गए हैं. ACB-EOW ने इन तीनों अफसरों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है. इसके अलावा मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले हैं.

     

     जानकारी के मुताबिक, ACB-EOW ने आईएएस अफसर भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा और सीजीएमएससी की एमडी पद्मिनी भोई को पूछताछ के लिए तलब किया है.

    बता दें कि ACB-EOW ने CGMSC घोटाले में हफ्ते भर पहले मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया था. वहीं आज आरोपी की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे फिर से ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर EOW को सौंप दिया है. अब आरोपी शशांक चोपड़ा को 10 फरवरी को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा. जांच एजेंसी ने दवा खरीदी घोटाले में प्रदेश के बड़े सप्लायर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ के बाद कई नए तथ्य सामने आई हैं. दवा खरीदी का यह घोटाला अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है. यह घोटाला 400 करोड़ से अधिक का है.

    लल्लूराम डॉट कॉम ने उजागर किया था भ्रष्टाचार

    बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग के CGMSC ने मोक्षित कॉरपोरेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की राजकोष को किस तरह से खाली किया है ये महज दो साल की ‘ऑडिट ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट’ में सामने आया था. ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक करोड़ों की गड़बड़ी की गई है. इस पूरे मामले को लल्लूराम डॉट कॉम ने उजागर किया था. इस पूरे मामले को लेकर 660 करोड़ रुपए के गोल-माल को लेकर भारतीय लेखा एंव लेखापरीक्षा विभाग के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) आईएएस यशवंत कुमार ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार पिंगआ को पत्र लिखा था.

    दो साल के ऑडिट में खुली थी पोल

    लेखा परीक्षा की टीम की ओर से CGMSC की सप्लाई दवा और उपकरण को लेकर वित्त वर्ष 2022-24 और 2023-24 के दस्तावेज को खंगाला गया तो कंपनी ने बिना बजट आवंटन के 660 करोड़ रुपये की खरीदी की थी, जिसे ऑडिट टीम ने पकड़ लिया था. ऑडिट में पाया गया है कि पिछले दो सालों में आवश्यकता से ज्यादा खरीदे केमिकल और उपकरण को खपाने के चक्कर में नियम कानून को भी दरकिनार किया गया. जिस हॉस्पिटल में जिस केमिकल और मशीन की जरूरत नहीं वहां भी सप्लाई कर दिया गया. प्रदेश के 776 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सप्लाई की गई, जिनमें से 350 से अधिक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐसे हैं, जिसमें कोई तकनीकी, जनशक्ति और भंडारण सुविधा उपलब्ध ही नहीं थी. ऑडिट टीम के अनुसार DHS ने स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाओं में बेसलाइन सर्वेक्षण और अंतर विश्लेषण किए बिना ही उपकरणों और रीएजेंट मांग पत्र जारी किया था.

    स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के खिलाफ भी दर्ज है मामला

    ईओडब्ल्यू ने अपनी एफआईआर में स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है. एफआईआर में स्वास्थ्य संचालक और सीजीएमएससी की एमडी पर गंभीर टिप्पणी की गई है. इस एफआईआर के बाद यह माना जा रहा है कि जांच की जद में कई आला अफसर आ सकते हैं. चर्चा है कि इस घोटाले में शामिल रहे लोगों की जल्द गिरफ्तारियां होंगी. ईओडब्ल्यू की शुरुआती जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि अफसरों की मिलीभगत से सरकार को अरबों रुपए की चपत लगाई गई.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 202412

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20243

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 202412

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20243

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.