Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»विस का बजट सत्र : सदन में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
    छत्तीसगढ़

    विस का बजट सत्र : सदन में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

    Anil SahuBy Anil SahuFebruary 25, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुझे उनके साथ काम करने का लंबे समय तक अवसर मिला. मैं बतौर मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह से लगातार मुलाकात करते रहते था. बेहद सकारात्मक सोच और आर्थिक उदारता को समर्पित थे.

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण जानकारियां निभाई. उन्होंने केंद्र सरकार में वित्त मंत्री तथा प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया. मनमोहन सिंह ने देश को लाइसेंस शराब से मुक्ति दिलाई.

    उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि संसद सदस्य रहते हुए उनसे बहुत कुछ सिखा. उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर भी मतदान किया था. उन्होंने हमें सिखाया कि हमें लोककल्याण के प्रति समर्पित रहना चाहिए. उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरक रहेगा.

    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि यह एक बहुत कठिन समय है. आज जिस भाव को अध्यक्ष महोदय ने प्रकट किया है. मेरे संसदीय जीवन के 45 साल हो गए हैं. यह श्रद्धांजलि अपने आप में एक उदाहरण है कि हम भले ही हम अलग-अलग दल से हो, लेकिन उनकी भावना, निष्ठा को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रकट किया.

    उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारत के निर्माण के साक्षी रहे हैं. उन्होंने भारत में आधार कार्ड लागू करने का निर्णय किया. इसका भले ही सभी ने विरोध किया, लेकिन आज पूरा देश हमें हमारे आधार से ही जनता है. उन्होंने कई ऐसी नीतियां बनाई, जिनकी आज हम सभी प्रशंसा करते हैं. सरलभाव और मृदुभाषी उनका स्वभाव है. उन्होंने सभी के कार्य को लगातार सराहा चाहे, वह किसी भी दल से हो. मैं उनके साथ राज्य मंत्री के रूप में कार्य करके खुद को काफी सौभाग्यशाली मानता हूं.

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मस्थान पाकिस्तान में है, और उन्होंने विभाजन का दंश भी झेला. उन्होंने अपनी लगन से जो ऊंचाई छुई उसकी कोई मिसाल नहीं. आरबीआई के गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने जो उदारीकरण की नीति अपनाई. कई सरकारी आई, पर उन्हें बदल नहीं पाई, एक वही दौर है जो उन्होंने कृषि के क्षेत्र में जो वृद्धि की उसमें किसानी की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ. दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना की उन्होंने शुरुआत की. कोरोना में भी मनरेगा के जरिए गरीब लोगों को रोजगार मिला है.

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे अनेकों बार मुलाकात करने का मौका मिला. उनसे चंदूलाल चंद्राकर जी ने मिलने का समय दिलवाया था. उनकी आवाज धीमी थी, पर उस आवाज में मजबूती ओर ताकत थी. प्रधानमंत्री के रूप में जो उन्होंने देश की सेवा की उसकी कोई तुलना नहीं. मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20242

    February 28, 20251

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20242

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 20251

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.