UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

थाना हरदीबाजार द्वारा डीजल चोरों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

डीजल चोर के कब्ज से 700 लीटर डीजल एवं महिंद्रा पिकअप टैंकर जप्त

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी हरदीबाजार द्वारा दिनांक 20.02.2024 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम जोरहाट डबरी के पास एक पिकअप में अवैध तरीके से डीजल भरा हुआ है पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होते ही जोरहाट आवरी के पास में रोड में जाकर उक्त वाहन महिंद्रा पिकअप टैंकर को घेराबंदी कर पकड़ा गया पिकअप के अंदर रामबली सिंह ठाकुर एवं राजेंद्र वर्मा मिले जिनसे पूछताछ किया गया उनके कब्जे से 700 लीटर डीजल बरामद किया गया आरोपीयों के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये लगभग 700 लीटर डीजल जप्त किया गया है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button