UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

महिला को अश्लील मैसेज भेजा, सहायक शिक्षक गिरफ्तार

रायगढ़  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल रायगढ़ के दिशा-निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ विवेचना कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में खरसिया पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रामगोपाल करियारे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर यौन उत्पीड़न के अपराध में कल फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के मुताबिक 1 मई 2024 को थाना खरसिया में स्थानीय महिला द्वारा ताराचंद पटेल निवासी सक्ती के विरुद्ध मोबाइल पर अश्लील बातें कर मानसिक रूप से परेशान करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित महिला ने बताया कि शासकीय कार्य को लेकर 01 मई को सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल को कॉल की जिस पर ताराचंद पटेल अश्लील बातें करने लगा जिससे उसका कॉल काटी दी । उसके बाद से ताराचंद पटेल अश्लील मैसेज करने लगा जिससे परेशान होकर ताराचंद पटेल पर कार्यवाही करने लिखित शिकायत थाने में दी । थाना खरसिया में महिला की आवेदन पर अपराध क्रमांक 256/ 2024 धारा 509 (ख) आईपीसी के तहत ताराचंद पटेल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया।

 

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button