UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

पिटाई कर गला रेता, नक्सलियों ने फिर सड़क पर फेंकी लाश

सुकमा। जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक की हत्या कर दी है। युवक का गला रेत कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम पोडियम जोगा है, जो कि नक्सल प्रभावित गांव पालामडगु का रहने वाला था। नक्सलियों ने इसे गांव से अगवा किया था। इसे इलाके के जंगल में लेकर गए। जहां पहले पिटाई की, फिर पुलिस का मुखबिर बताकर गला रेत दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button