बिलासपुर लोकसभा में अब MLA रामकुमार यादव की एंट्री:भाजपा का मुकाबला करने कांग्रेस की रणनीति;OBC वर्ग के यादव समाज से ही तय होगा उम्मीदवार

बिलासपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस ने भी इस बार भाजपा से मुकाबला करने के लिए ओबीसी कैंडिडेट उतारने की रणनीति बनाई है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के नाम के बाद अब चंद्रपुर विधानसभा के MLA रामकुमार यादव की एंट्री हो गई है। देवेंद्र यादव के ED के मनीलांड्रिंग केस में अग्रिम जमानत हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद कांग्रेस यादव समाज से दूसरे मजबूत दावेदार की तलाश कर रही है। पहले पार्षद विष्णु यादव के नाम को तय माना जा रहा था।
छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट बिलासपुर में पिछले कई वर्षों से भाजपा का कब्जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में अरुण साव यहां से भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे। फिलहाल, वो प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम हैं। बीजेपी ने इस बार तोखन साहू को यहां से मैदान में उतारा है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 IAS अफसरों के विभाग बदले हैं। रायपुर संभाग के कमिश्नर संजय अलंग को बिलासपुर कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शिखा राजपूत तिवारी को वन विभाग के सचिव का जिम्मा मिला है। शारदा वर्मा के पास सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार था उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। कुंदन कुमार को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
इसके साथ ही सरकार ने जेल DIG से लेकर प्रहरी तक 27 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है।


