UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

CG में नशे का काला कारोबार, 25 लाख के गांजा के साथ 6 अंतर्राजीय तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नशे का अवैध कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस लगातार गांजा और शराब के साथ तस्करों को पकड़ रही है. महासमुंद जिले में 25 लाख के गांजा के साथ 6 अंतर्राजीय तस्करों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस लगातार तस्करों पर कार्रवाई कर रही है, फिर भी नशे का इस काला धंधा पर अंकुंश नहीं लग रही है. मुखबिर की सूचना पर पिथौरा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. संदिग्ध वाहन के चेकिंग के दौरान उड़िसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही सिल्वर कलर की बोलेरो क्रमांक MP 09 FA 1779 में 50 पैकेटों पर गांजा पकड़ाया है. मादक पदार्थ गांजा और बोलेरो वाहन को पुलिस ने जप्त किया है.

पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी बोलेरो वाहन के छत में बने विशेष चेम्बर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे. यह गांजा उड़िसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे. पकड़े गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं.

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button