UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

कोरबा में बालको कर्मी की संदिग्ध हालत में मिली लाश:पिकनिक मनाने गए थे कंपनी के कर्मचारी, देर रात तक नहीं लौटा था घर वापस

कोरबा के बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के दोन्द्रों नाला के पास हुए हादसे में 27 वर्षीय प्रताप कुमार की मौत हो गई। वह जांजगीर-चांपा जिले के खूंटी गांव का रहने वाला था और भारत अल्युमिनियम कंपनी के अंतर्गत काम कर रही सिमेंस कंपनी में कर्मचारी था। फिलहाल बालको नगर पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को कंपनी के करीब 15-16 कर्मचारी पिकनिक मनाने के लिए बेला जलाशय गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान नाला के पास प्रताप की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरने के साथ घायल हो गया। इस बीच सहकर्मियों ने उसे उठाया। बाद में क्या कुछ हुआ, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन अगली सोमवार को सुबह 7 बजे उसका शव इसी क्षेत्र में पाया।

पिकनिक मनाने गए थे कंपनी के कर्मचारी

कंपनी के कर्मचारी दिनेश कुमार ने बताया बालको में निजी कंपनी में सब काम करते हैं, जहां पिकनिक मनाने बालको के बेला पिकनिक स्पॉट गए हुए थे, जहां सभी ने जमकर शराब पिया था। उसके बाद सभी ने क्रिकेट खेला और इंजॉय करते रहे। इसके बाद मृतक और एक अन्य साथी बाइक में घर जाने निकल गए थे।

प्रताप कुमार (फाइल फोटो)

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button