UDYAM-CG-10-0014753

Blog

CG में आचार संहिता लागू होने के बाद जांच अभियान हुआ तेज, अब तक 28 करोड़ की नगदी और वस्तुएं जब्त

राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 31 मार्च तक की स्थिति में 28 करोड़ 34 लाख रुपये की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं. इनमें 8 करोड़ 12 लाख रुपये की नगद राशि शामिल हैं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 31 मार्च तक 22 हजार 775 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. जिसकी कीमत 52 लाख रुपये है. साथ ही 1 करोड़ 52 लाख रुपये कीमत की 827 किलो अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं.

सघन जांच अभियान के दौरान 94 लाख रुपये कीमत के 23.15 किलोग्राम कीमती आभूषण और रत्न भी जब्त किए गए हैं. इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां, जिनकी कीमत 17 करोड़ 24 लाख रुपये है, भी जब्त की गई हैं.

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button