UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

*कोरबा: बांगो बांध से छोड़ा गया पानी, निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा*

कोरबा। पिछले पांच दिनों से हो रही झमाझम बारिश के चलते बांगो बांध पूरी तरह से भर गया है। शनिवार की रात को बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बांध के तीन गेट से 9,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि आज सुबह पांच गेट खोलकर 16,945 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह से हसदेव नदी के किनारे बसे निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

कोरबा जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बांगो बांध में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए शनिवार रात करीब 10 बजे गेट नंबर 5, 6, और 8 से 9,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बावजूद पानी का स्तर तेजी से बढ़ता गया, जिसके कारण आज सुबह और दो गेट खोलने पड़े।

बांध के पांच गेट से पानी छोड़े जाने के बाद निचली बस्तियों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बाढ़ के खतरे को देखते हुए संभावित राहत कार्यों की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बांगो बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, और मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और समय-समय पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button