UDYAM-CG-10-0014753

राष्ट्रीय

आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम:विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस देगी; कल केजरीवाल के आवास पर 5 घंटे रुके थे अधिकारी

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने के एक दिन बाद रविवार को मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची। आतिशी सुबह ही राघव चड्ढा के साथ केजरीवाल के घर पहुंच गई थीं।

क्राइम ब्रांच की टीम एक घंटे इंतजार करने के बाद उनके घर से निकल गई और आवास से कुछ दूर खड़ी है। इससे पहले उन्होंने अपने ऑफिस के अफसरों को नोटिस रिसीव करने को कहा था। उन्होंने नोटिस दिया या नहीं, अभी इसकी जानकारी नहीं है।

5 घंटे इंतजार के बाद केजरीवाल को नोटिस दिया था
क्राइम ब्रांच की टीम 3 फरवरी को करीब 5 घंटे तक सीएम आवास पर केजरीवाल का इंतजार करती रही। इसके बाद नोटिस दिया। केजरीवाल से 3 दिन में जवाब मांगा गया है।
क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार (2 फरवरी) को भी केजरीवाल और मंत्री आतिशी को नोटिस देने गई थी। हालांकि, दोनों अपने आवास पर नहीं थे, जिसके कारण पुलिस बिना नोटिस दिए लौट गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसी ने नोटिस नहीं लिया। हालांकि, CMO ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस बिना नोटिस दिए ही चली गई थी।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर करने के आरोप लगाए थे। आतिशी ने कहा था कि BJP दिल्ली में AAP की सरकार गिराना चाहती है। इस मामले में क्राइम ब्रांच दोनों नेताओं से पूछताछ करना चाहती है।

सीएम आवास के बाहर क्राइम ब्रांच के अधिकारी AAP के लोगों से अंदर चलकर बात करने को कह रहे थे। इस दौरान उनके बीच बहस हुई।
सीएम आवास के बाहर क्राइम ब्रांच के अधिकारी AAP के लोगों से अंदर चलकर बात करने को कह रहे थे। इस दौरान उनके बीच बहस हुई।

2 पॉइंट में समझें AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला

1. केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि भाजपा ने AAP के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश की है। साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी है। केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा ने AAP के 7 विधायकों से कहा कि 21 MLAs से बात हो गई है। बाकी विधायकों से भी बात कर रहे हैं। आप आ जाओ। 25 करोड़ रुपए देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

2. दिल्ली भाजपा इकाई ने 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक शिकायत सौंपी और AAP के आरोपों की जांच करने को कहा। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में केजरीवाल को नोटिस देकर जांच में शामिल होने और सबूत देने की मांग कर रही है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button