छत्तीसगढ़
CRPF जवान ने खुद को मारी गोली:सुकमा के दोरनापाल हेडक्वॉर्टर में था तैनात; साथी जवान की राइफल से की फायरिंग

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के 150 बटालियन के जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जवान ने साथी जवान की राइफल से खुद को गोली मार ली। इस वारदात में जवान की मौके पर ही मौत हो गई।




