UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

मोदी सरकार 2.0 के आखिरी सत्र का तीसरा दिन:खड़गे बोले- नीतीश ने रिजाइन किया और शपथ ले ली, झारखंड में ऐसा क्यों नहीं हुआ

संसद के बजट सत्र का आज 2 फरवरी को तीसरा दिन है। मोदी सरकार 2.0 का यह आखिरी सत्र है। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान पर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत एक है और एक रहेगा। देश को तोड़ने की बात करने वाला, चाहे वो किसी भी पार्टी में हो, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खड़गे ने झारखंड में नए मुख्यमंत्री की शपथ में देरी पर कहा कि नीतीश कुमार ने एक तरफ रिजाइन किया और कुछ देर बाद शपथ भी ले ली, लेकिन झारखंड के मामले में ऐसा नही हुआ।

उधर, कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने 1 फरवरी को बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था सरकार पूरे देश से टैक्स वसूलती है और उसे उत्तर के राज्यों में बांट दिया जाता है। अगर ऐसा है तो दक्षिणी राज्यों का अलग देश बना देना चाहिए।

संसद का बजट सत्र बुधवार (31 जनवरी) को शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई। यह नए संसद भवन में उनका पहला संबोधन था। राष्ट्रपति ने राम मंदिर से लेकर आर्टिकल 370 तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा- राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, जो इस साल पूरी हुई।

सत्र से पहले PM ने कहा कि सांसदों को सोचना चाहिए कि आखिरी 10 साल में उन्होंने क्या किया। बजट सत्र पश्चाताप का अवसर है। मेरा सभी सांसदों से अनुरोध है कि उत्तम से उत्तम परफॉर्म करें और इस मौके को जाने न दें।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button