UDYAM-CG-10-0014753

Blog

शादी समारोह में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा पीड़ित, बदमाशों की तलाश जारी

शहडोल में अपराध का ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमले की वारदात सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने आए 21 वर्षीय युवक उदय यादव पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

युवक पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। चाकू के हमले में घायल युवक में मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में युवक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने उदय पर शादी में मौका पाकर हमला किया।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित युवक की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के बीज गोदाम के पास यह घटना हुई। अपराधियों में पुलिस का एक भी खौफ नजर नहीं आ रहा है। बेखौफ बदमाश जिले में लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button