UDYAM-CG-10-0014753

Blog

के एम के पब्लिक स्कूल हाटी में चार कार्यक्रम का हुआआयोजन 

केएमके पब्लिक स्कूल हाटी ने मनाया 14 फरवरी 2024 को अपना 9 वां मातृ पितृ पूजन दिवस सह मां सरस्वती पूजा .मातृ पितृ पूजन दिवस में ग्राम हाटी के सरपंच श्याम सुंदर राठिया , कृपाराम राठिया ( मेनेजर टी एस एस खडगांव) , के एम के पटेल शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष श्री नारायण पटेल एवं सचिव के सी पटेल , एवं सी एल मरकाम( सी एफ ओ हाटी) , सरोज राठिया (सरपंच सिथरा), चित्रभान राठिया,कृष्णा बेहरा , केएमके पब्लिक स्कूल के संरक्षक मोहित राम पटेल सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस समारोह में सभी विद्यार्थी एवम अभिभावक उपस्थित थे।


कार्यक्रम दोपहर 11:30 बजे विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्री गणेश डांस के साथ शुरू हुआ।

कार्यक्रम कुछ इस प्रकार था- सर्वप्रथम बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती पूजा किया गया जिसमें स्कूल के सभी छात्रों एवं अभिभावकों ने मां सरस्वती की प्रार्थना में “हे शारदे मां ” गीत गाया। तत्पश्चात मां सरस्वती की अदभुत झांकी के साथ बच्चों द्वारा मां सरस्वती डांस प्रस्तुत किया गया ।

14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में शहीद, अमर जवानों के नाम 2 मिनट का मौन धारण किया गया ।
तत्पश्चात सम्मान समारोह में ग्राम हाटी के सरपंच श्री श्याम सुंदर राठिया जी को मोहित राम पटेल द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया , कृपाराम राठिया मेनेजर टी एस एस खडगांव को, के सी पटेल द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया , सी एल मरकाम सी एफ ओ हाटी को नारायण पटेल द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

के एम के पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्य एवं संस्कार देने के लिए स्कूल परिसर में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने पूजा की थाली सजाकर माता पिता को तिलक लगाकर पुष्प मालाएं अर्पित की और उनका मुंह मीठा करवा पूजन किया। माता पिता ने बच्चों को हृदय से लगाकर आशीर्वाद दिया। प्रधान पाठिका वीणा पटेल ने वेलेंटाइन डे के दिन को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि आज कल के बच्चों में नैतिक संस्कार कम हो गए हैं। बच्चों को अपने माता पिता की सेवा और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने माता पिता से भी आग्रह किया कि अपने बच्चों को घर में नैतिक मूल्यों की शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि बच्चे कभी भी अपने माता पिता का ऋण नहीं उतार सकते। हमें अपने माता पिता की आज्ञा का सदैव पालन करना चाहिए और कभी भी उनका दिल नहीं दुखाना चाहिए।

स्कूली बच्चों ने माता पिता को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवम ड्रामा से यह बताया कि माता पिता का जीवन में सबसे ऊंचा स्थान होता है।
साथ ही शिक्षिकाओं ने भी डांस कर अपना उत्साह व्यक्त किया।
अभिभावक प्रिया शुक्ला ने अपने बेटे आदर्श शुक्ला के साथ डांस कर मातृत्व प्रेम को प्रकट किया।
समिति के सचिव के सी पटेल द्वारा सभी शिक्षकों को शिक्षक का हथियार कलम देकर एवं प्रिया शुक्ला मेडल से सम्मानित किया गया।
सभी विजेता छात्रों को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र, वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम,एवम साल भर में आयोजित सभी कार्यकम प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण किया गया।
बच्चों द्वारा साल भर में बनाए गए प्रोजेक्ट कार्य ( कबाड़ से जुगाड) का प्रदर्शनी भी लगाया गया था।

कार्यक्रम की सफलता के लिए स्कूल के समस्त स्टाफ मोहनदेवी बघेल , पूनम किस्पोटटा डीगमबरी पटेल , खुशबू महंत ,अनुषा मिंज , मुकेश कुमार ,प्रेमलता राजपूत , भारती , लता पटेल, शांति प्रजापति , कृष्णा पटेल एवम छात्र छात्राओं का अभूत पूर्व योगदान रहा ।
प्रधान पाठिका श्रीमती वीणा पटेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देने और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करने के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button