UDYAM-CG-10-0014753

Blog

शाम 5 बजे हेमंत सोरेन लेंगे शपथ:तीसरी बार बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, कल ही चंपाई सोरेन ने दिया था इस्तीफा

करीब 6 महीने बाद एक बार फिर से झारखंड की कमान हेमंत सोरेन संभालेंगे। आज शाम 5 बजे हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे। वो अकेले ही आज शपथ लेंगे। गुरुवार सुबह राज्यपाल राधाकृष्णन ने सरकार बनाने के लिए इंडी गठबंधन के नेताओं को बुलाया था।

हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्यपाल राधाकृष्णन से मुलाकात की। पहले जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि राज्यपाल से हमें सरकार बनाने का न्योता मिला है। 7 जुलाई को नए सरकार का शपथ ग्रहण होगा, लेकिन अब शाम 5 बजे ही कार्यक्रम होगा।

बुधवार को तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले चंपाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और 45 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था।

हेमंत तीसरी बार झारखंड के CM बनेंगे। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन के बाद वो तीसरे नेता हैं, जो तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button