छत्तीसगढ़
CG में लगातार हो रहा शिकार : वन अमले ने शिकारियों से जब्त किया कच्चा मांस, पिछले 20 दिनों में 3 सांभर का हो चुका है शिकार

कवर्धा. रेंगाखार वनपरिक्षेत्र के सरईपतेरा और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे अकलपुरा गांव के 3 कुख्यात शिकारी को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. कान्हा के बफर जोन में पिछले 20 दिनों में अब तक 3 सांभर का शिकार हो चुका है. मामले में वन अमले ने मास्टरमाइंड सहित तीन शिकारी को दबोच लिया है.कवर्धा डीएफओ चुड़ामणि और कान्हा टाईगर रिजर्व के फील्ड डायेरक्टर की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है. टीम ने इस मामले में प्रभु सिंह ,सोनसिंह सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई रेंगाखार वन परिक्षेत्र में की गई है.





