UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

दिल्ली में ISIS मॉड्यूल…घर में बम बनाया, यमुना किनारे टेस्टिंग:मुंबई-अहमदाबाद तक रेकी, बैंक अकाउंट के लिए बसंती को मरियम बनाया

22 अगस्त, 2024
दिल्ली पुलिस की टीमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड पहुंचीं। तीनों राज्यों से 14 लोग हिरासत में लिए और दावा किया ये सभी आतंकी संगठन अलकायदा के मॉड्यूल से जुड़े हैं। इनका सरगना डॉ. इश्तियाक झारखंड की राजधानी रांची का रहने वाला है। इश्तियाक एक हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट था।

9 अगस्त, 2024
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के आतंकी रिजवान अली को अरेस्ट किया। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। वो 12वीं तक पढ़ा है। रिजवान का साथी शाहनवाज आलम 2023 में अरेस्ट हुआ था। 31 साल का शाहनवाज झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है।

रिजवान और शाहनवाज नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल थे। एजेंसी ने दोनों पर 3-3 लाख रुपए का इनाम रखा था।
रिजवान और शाहनवाज नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल थे। एजेंसी ने दोनों पर 3-3 लाख रुपए का इनाम रखा था।

14 दिन में दिल्ली पुलिस ने दो बड़े आतंकी संगठनों के मॉड्यूल को पकड़ा है। दैनिक भास्कर ने ISIS मॉड्यूल के रिजवान और शाहनवाज के बारे में जानकारी जुटाई। दिल्ली पुलिस की इंटरनल रिपोर्ट से पता चला कि दोनों 2016 से साथ थे। अलग-अलग राज्यों में जाकर बम ब्लास्ट करने की प्रैक्टिस कर रहे थे। बम के लिए मेहंदी कोडवर्ड इस्तेमाल करते थे।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button