छत्तीसगढ़
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर चल रही IT की रेड खत्म, घर से क्या-क्या लेकर गई टीम!

रायपुर। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के सभी ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई खत्म हो गई है. जानकारी के मुताबिक, टीम बड़ी संख्या में दस्तावेज समेत कंप्यूटर, सीपीयू, पैनड्राइव लेकर वापस लौट गई है.
बता दें कि आयकर की टीम पूर्व मंत्री के सरगुजा स्थित ठिकानों पर 5 दिन से लगातार कार्रवाई कर रही थी. इसके अलावा रायपुर स्थित ठिकानों पर भी टीम ने रेड मारी थी.





