UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

जेठ ने बहू के साथ किया रेप:होली के दिन अकेली देखकर बिगड़ी नीयत;महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR

बिलासपुर में होली के दिन बहू को घर में अकेली पाकर जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जेठ उसे धमकी देकर कमरे में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पति के घर आने पर महिला ने घटना की जानकारी उसे दी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी थाने पहुंचे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पास के गांव की रहने वाली 26 साल की महिला ने अपने जेठ के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि होली के दिन उसका पति इलाज कराने के लिए अस्पताल गया था। इस दौरान वो घर में अकेली थी। उसका जेठ घर में ही था। थोड़ी देर के बाद जेठ उसके पास आया और मारपीट करते हुए कमरे में ले जाकर उससे रेप किया।

पति के घर लौटने पर बताई आपबीती

महिला का पति जब अस्पताल से घर लौटा, तब उसने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह अपने पति के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पड़ोसियों के साथ मारपीट में घायल हुआ था पति

दरअसल, होली के दिन महिला के पति का मोहल्ले के लोगों से विवाद हो गया था। इस दौरान महिला के पति ने अपने बड़े भाई को बुला लिया। जिसके बाद उन दोनों की मोहल्लेवालों से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में महिला का घायल पति घायल हो गया था, इसलिए वो इलाज कराने अस्पताल गया था और जेठ के साथ उसकी पत्नी घर में अकेली थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button