UDYAM-CG-10-0014753

Blog

जादू-टोना के शक में पड़ोसी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़. इक्कीसवी सदी में एक ओर दुनिया जहां 5G, 6G की चकाचौंध में आधुनिकता के शिखर पर पहुंच रही है. वहीं अंधविश्वास और जादू टोने का प्रभाव इस कदर हावी है कि लोग किसी की जान लेने में भी नहीं बाज आ रहे हैं. खैरागढ़ जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जादू टोने के शक में महिला की हत्या कर दी गई.

खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भरदाकाला में बीते दिन एक अधेड़ महिला का शव खून से लथपथ उनके ही घर पर मिला था. पूरे मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए विवेचना शुरू की. खैरागढ़ पुलिस को महज 24 घंटे के भीतर इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल हुई है. मामले का खुलासा एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया.

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button