Blog
शादी समारोह में शामिल होने गए छात्र की हत्या

बिहार : बिहार के छपरा में बदमाशों नो शादी समारोह में शामिल होने गए एक छात्र को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तेलपा मोहल्ला की है। मृतक छात्र की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के टेकिया गांव निवासी संजय राय के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार राय के रूप में की गयी. बताया जाता है कि चंदन अपने मामा के घर में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। चंदन अपने मामा कामेश्वर राय और मनोज राय के साथ बड़ा टेरपा इलाके में एक शादी में शामिल हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और चंदन के शव को देखकर उनके पैरों तले से जमीन खीसक गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।