छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा समाप्त, झारखंड पहुंची टीम:अब औरंगाबाद में ज्वाइन करेंगे राहुल गांधी, दीपक बैज बोले- यहां यात्रा सफल रही

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाप्त हो गई है। न्याय यात्रा की टीम बुधवार को बलरामपुर जिले से होते हुए झारखंड रवाना हो गई। राहुल गांधी गुरुवार को औरंगाबाद से यात्रा को ज्वाइन करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।